नशे का नेटवर्क ध्वस्त : नशीली इंजेक्शन तस्करी करते दो युवक पकड़े गए, 80 इंजेक्शन सहित मोटर साइकिल जब्त, सूरजपुर में DIG के निर्देश पर तस्करों के विरूद्ध NDPS एक्ट में कड़ी कार्रवाई.

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार और नशे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को बसदेई पुलिस ने 2 लोगों से 40 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

दिनांक 11 जुलाई 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जूर का शेख नेजायत और ग्राम बंजा का डीएस कुमार सैनी एक मोटर सायकल में नशीली इंजेक्शन बिक्री करने ग्राम जूर से बंजा की ओर जा रहे है। पुलिस टीम के द्वारा ग्राम जूर में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित दोनों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से लिजेसिक इंजेक्शन 40 नग व एविल इंजेक्शन 40 कुल 80 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। जिसकी बाजारू कीमत करीब 40 हजार रूपये है।

Related posts