थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपी के कब्जे से 1,25,000/- रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद.
नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में सम्मिलित आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही.
आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 388/25 धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध.
अंबिकापुर. 12 जुलाई 2025 : सरगुजा जिले में गांधीनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.980 किलोग्राम गांजा के साथ एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान युवक को संदेहास्पद अवस्था में रोका गया, जो भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तत्परता से उसे पकड़ा गया। युवक के पिट्ठू बैग से 1.25 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को थाना गांधीनगर की पुलिस पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मनेन्द्रगढ़ रोड से किसान राईस मिल रोड के पास पहुंचने पर रोड किनारे चल रहा युवक जो अपने पीठ में काले रंग का पिट्ठू बैग टांगा था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को रोक कर पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम शनि विश्वकर्मा आत्मज राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष साकिन पटेलपारा थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर का होना बताया गया।
युवक से पिट्ठू बैग में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर उक्त युवक अचानक हड़बड़ा कर किशन राइस मिल रोड के बगल में खाली मैदान की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की गई। युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर गवाहों की उपस्थिति में युवक के कब्जे में रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 4 किलो 980 ग्राम गांजा कुल कीमत लगभग 01 लाख 25 हजार रुपये जप्त किया गया हैं। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 388/25 धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक विकाश सिंह, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, आरक्षक ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।
