नशे का जाल ध्वस्त : अंबिकापुर में गांधीनगर पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ युवक को रंगे-हाथ पकड़ा, पुलिस को देख भागा लेकिन पकड़ाया, कोर्ट में पेश कर पिट्ठू बैग में भरकर गांजा ले जा रहा 18 वर्षीय तस्कर एनडीपीएस  एक्ट में भेजा गया जेल.

अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को थाना गांधीनगर की पुलिस पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मनेन्द्रगढ़ रोड से किसान राईस मिल रोड के पास पहुंचने पर रोड किनारे चल रहा युवक जो अपने पीठ में काले रंग का पिट्ठू बैग टांगा था।  पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को रोक कर पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम शनि विश्वकर्मा आत्मज राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष साकिन पटेलपारा थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर का होना बताया गया।

युवक से पिट्ठू बैग में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर उक्त युवक अचानक हड़बड़ा कर किशन राइस मिल रोड के बगल में खाली मैदान की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की गई। युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर गवाहों की उपस्थिति में युवक के कब्जे में रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 4 किलो 980 ग्राम गांजा कुल कीमत लगभग 01 लाख 25 हजार रुपये जप्त किया गया हैं। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 388/25 धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।

Related posts