अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना.
दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी संतोष कुमार दांडेकर गिरफ्तार.
रायपुर. 13 जुलाई 2025 : रायपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी संतोष कुमार दांडेकर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मजदूरी करने वाले व्यक्ति की बाइक चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट थाना आमानाका में दर्ज की गई थी। CCTV फुटेज और मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से ₹40,000 मूल्य की चोरी की बाइक बरामद की गई है।
प्रार्थी खेमराज चक्रधारी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महादेव घाट रोड पास रहता है तथा मजदूरी करता है। प्रार्थी दिनांक 20 जून 2025 को शाम करीबन 07:20 बजे टाटीबंध चौक बिलासपुर नया बायपास रोड एम.आर.सी गोडाउन के पास अपने निजी काम से गया था, जहां अपने दोपहिया वाहन सीजी/04/एमएक्स/4348 को रोड किनारे खडी कर नास्ता करने ठेला के पास चला गया था। प्रार्थी नास्ता करने के बाद अपनी दोपहिया वाहन हेतु खड़े किये हुए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि दोपहिया वाहन वहां नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करना पाया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ-साथ मुखबीर लगाकर भी प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी के दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा जिला बिलासपुर निवासी संतोष कुमार दांडेकर को पकड़ कर, प्राप्त साक्ष्यों के आधार घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी संतोष कुमार दांउेकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएक्स/4348 जुमला कीमत लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी – संतोष कुमार दांडेकर पिता बैसाखू राम दांडेकर उम्र 41 साल निवासी ग्राम दौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर.
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद भगत, प्रधान आरक्षक मार्तण्ड सिंह, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र यादव, आरक्षक महिपाल सिंह ठाकुर, आरक्षक विकास शर्मा, आरक्षक किसलय मिश्रा तथा थाना आमानाका से आरक्षक दीपक पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
