रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायपुर में दरिंदगी की हदें पार, कार में अगवा कर नाबालिग से शादी का नाटक, 13 दिन तक नाबालिग को कैद में रखकर किया शोषण, एयरगन से हत्या की कोशिश, रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर पेश कर केन्द्रीय जेल में किया गया निरूद्ध.

रायपुर. 13 जुलाई 2025 : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को अगवा कर जबरन सिंदूर भरकर शारीरिक शोषण करने और हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम किशोर गाईन और विक्की उर्फ समर विश्वास हैं, जो सरगुजा जिले के निवासी हैं। दोनों को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर कार में बैठा कर ले जाकर मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगातार लगातार शारीरिक शोषण करने व उनकी हत्या करने की प्रयास से बालिका पर एयर गन से गोली चलाकर चोट पहुंचाने वाले आरोपी किशोर गाईन व घटना में शामिल आरोपी विक्की उर्फ समर विश्वास को किया गया गिरफ्तार।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रावतपुरा कालोनी से दिनांक 22 अप्रैल 2024 को नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपनी कार में बैठा कर जबरदस्ती ले जाकर लगातार दिनांक 05 मई 2024 तक शारीरिक शोषण आरोपी द्वारा किया गया।

दिनांक 10 जुलाई 2025 को पीडिता की माँ थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 22 अप्रैल 2024 के 05:30 बजे आरोपी किशोर गाईन एवं अन्य उनके साथी के साथ सफेद कार से आकर उनके घर के पास से बालिका को बहला फुसला कर कार में बैठा कर अपहरण कर ले गये और जबरदस्ती माथे पर सिंदूर लगा कर शादी कर लेने की बात कहते हुए बालिका के साथ लगातार दिनांक 05 मई 2024 तक शारीरिक शोषण किये और उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए एयर गन से बालिका के उपर गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया। जिसकी लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-516/2025 धारा 363, 366, 376(2)एन, 323, 506, 34, भादवि 6, 17, 19 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

प्रकरण को उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल द्वारा थाना का संयुक्त टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित कर टीम को रवाना किया गया। 

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीता से लेते हुए तत्काल आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना होकर आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु उनके निवास स्थानों पर जाकर दबिश दिया गया, सकूनत पर आरोपीगण के नहीं मिलने मुखबीरों एवं तकनीकी सहयोग से उनके छूपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड कर थाना लेकर आये और कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी एवं उनके अन्य साथी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किये है। प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश कर केन्द्रीय जेल निरूद्ध किया गया है।

01. किशोर गाईन पिता कन्हाई गाईन उम्र 29 साल साकिन ग्राम व पोस्ट सकालों काली मंदिर के पास थाना गांधी नगर जिला सरगुजा छ.ग.

02. विक्की उर्फ समर विश्वास पिता बादल विश्वास उम्र 32 साल साकिन ग्राव व पोस्ट सकालो काली मंदिर के पास थाना गांधी नगर जिला सरगुजा (छ.ग.)

Related posts