जशपुर में बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया गहन निरीक्षण, दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश

जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहा मिनी इंडोर स्टेडियम , बच्चे स्टेडियम में बास्केटबॉल शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस खेल सकेंगे

जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

उन्होंने कार्य एजेंसी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में स्टेडियम का निर्माण कार्य चालू इसके लिए खेल विशेषज्ञों को स्टेडियम का अवलोकन कराए ताकि खिलाड़ियों को खेल संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।‌

इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ीयों को बास्केटबॉल, शतरंज,कैरम, टेबल टेनिस सहित अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

स्टेडियम बन जाने जशपुर के खिलाड़ीयों को खेल अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, गृह निर्माण मंडल के उप अभियंता आशीष रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts