नोनी रक्षा टीम की स्कूलों में धमाकेदार एंट्री : जशपुर के प्रयास विद्यालय में छात्रों को दी साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा की पूरी ट्रेनिंग, ऑनलाइन ठगी से लेकर टोन्ही प्रताड़ना तक, नोनी रक्षा टीम ने छात्राओं को दी जरूरी कानूनी जानकारी.

जशपुर.  15 जुलाई 2025 : महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध जशपुर पुलिस की नोनी रक्षा टीम ने 13 जुलाई को जशपुरनगर स्थित प्रयास विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आषा तिर्की और उनकी टीम ने विस्तार से जानकारी दी और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, अभिव्यक्ति एप्प, मानव तस्करी, टोना-टोटका संबंधित अपराधों से सजग रहने की समझाईश दी।   

एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नोनी रक्षा टीम द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2025 को प्रयास विद्यालय जाकर वहां उपस्थित विधार्थियों एवं शिक्षकों को पुलिस से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दिया गया।

उपस्थित विद्यार्थियों को उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आषा तिर्की एवं टीम द्वारा यातायात नियमों, सड़क पर चलने के तरीके, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाने की समझाईश दी गई।

विदित हो कि पिछले दिनों ClickSafe कार्यक्रम के तहत् जशपुर पुलिस द्वारा सैंकड़ों “सायबर योद्धा” तैयार किया गया है, इन योद्धा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को आधुनिक साइबर अपराधों से निपटने के उपाय, डिजिटल सुरक्षा तकनीकें और साइबर पीड़ितों से संवाद की संवेदनशीलता जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और साइबर फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट, बुलिंग/फिशिंग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

वर्तमान में अधिकांश इस्तेमाल होने वाले फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में बारीकी से विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही बिजली गाज एवं सांप कांटने से बचाव के तरीके भी बारीकी से बताये गये।

फ्रॉड नोनी रक्षा टीम द्वारा उपस्थित बालिकाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति एप्प के कार्य के संबंध में, गुड–टच -बैड-टच, मानव तस्करी घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक कर चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध में बताया गया।

Related posts