19 और 20 जुलाई को इन ट्रेनों से न करें यात्रा योजना! सरोना–उरकुरा सेक्शन में इंटरलॉकिंग कार्य से रद्द रहेंगी कई लोकल गाड़ियां!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग–बिलासपुर सेक्शन के सरोना केबिन और उरकुरा के मध्य तीसरी लाइन में विद्युतीकृत एवं ऑटोमेटिक सिगनलिंग एवं अन्य अपग्रेडेशन कार्यों के कारण इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर, 17 जुलाई 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग–बिलासपुर सेक्शन के सरोना केबिन और उरकुरा के मध्य तीसरी लाइन में विद्युतीकृत एवं ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य दिनांक 19 एवं 20 जुलाई, 2025 को नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा ।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-

(1) गाड़ी संख्या 68707 रायपुर-दुर्ग मेमू रायपुर से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

(2) गाड़ी संख्या 68708 दुर्ग-रायपुर मेमू दुर्ग से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

(3) गाड़ी संख्या 68717 रायपुर-दुर्ग मेमू रायपुर से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

(4) गाड़ी संख्या 68718 दुर्ग-रायपुर मेमू दुर्ग से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

(5) गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

(6) गाड़ी संख्या 68725 रायपुर-दुर्ग मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू रायपुर से दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त / शुरू होने वाली गाड़ियां:-

(1) दिनांक 19 जुलाई, 2025 को गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से रवाना होने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंडिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।

Related posts