आरोपी के विरूद्ध जिले के 03 थानों/चौकी में पूर्व से पृथक-पृथक गौ-तस्करी का अपराध दर्ज, स्थाई वारंट भी जारी, चौकी दोकड़ा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना तपकरा में गौ-तस्करी का अपराध है दर्ज.
आरोपी लंबे समय से गौ-तस्करी में संलिप्त रहा है, इसके कब्जे से 03 थानों ने कुल 50 नग गौ-वंश जप्त किया है,
चौकी दोकड़ा द्वारा पिक-अप वाहन से गौ-वंश 11 नग, सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा पिक-अप वाहन से गौ-वंश 09 नग एवं तपकरा थाना द्वारा ट्रक वाहन से कुल 30 नग गौ-वंश जप्त किया है,
ईरशाद खान अपने चाचा जरमाली खान की पिक-अप से पिछले साल सितंबर 2024 में गौ-तस्करी करने पर पुलिस के दबाव से वाहन छोड़कर भाग गया था, मामले में पिक-अप वाहन मालिक जरमाली खान को भी बनाया गया है आरोपी.
इस प्रकरण में चैकी दोकड़ा में अपराध क्रमांक 103/24 धारा छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 दर्ज,
आरोपी के विरूद्ध पूर्व में सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 85/22 धारा 279 भा.द.वि. एवं छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 10 दर्ज,
थाना तपकरा में भी अपराध क्रमांक 11/23 धारा छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 दर्ज,
नाम आरोपी – मो. ईरशाद खान पिता निर्मली खान उम्र 35 साल निवासी निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम.
जप्ती – 03 थाना चौकी द्वारा कुल 50 नग गौ-वंश, एवं पिक-अप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.व्ही. 9436, पिक-अप क्रमांक सी.जी. 15 ए.सी. 0406 एवं ट्रक क्रमांक सी.जी. 14 एम.क्यू. 2974.
जशपुर. 18 जुलाई 2025 : जशपुर जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात गौ-तस्कर ईरशाद खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी के खिलाफ जिले के तीन थानों/चौकियों (दोकड़ा, सिटी कोतवाली जशपुर, तपकरा) में गौ-तस्करी के गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 50 गौ-वंश, पिक-अप और ट्रक वाहन भी जब्त किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से गौ-तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2025 को मुखबीर से जशपुर पुलिस को सूचना मिला कि साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर आरोपी मो. ईरशाद खान काफी दिनों बाद अपने घर में परिजनों से मिलने आया हुआ है, इस सूचना पर तत्काल थाना लोदाम एवं चौकी दोकड़ा से संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी कर आरोपी मो. इरशाद खान को अभिरक्षा में लेकर चौकी दोकड़ा लाया गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी दोकड़ा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना तपकरा में पूर्व से गौ तस्करी का अपराध दर्ज है एवं स्थाई वारंट भी जारी किया गया है।

आरोपी मो. ईरशाद खान के दिनांक 01 सितंबर 2024 की रात्रि में चौकी दोकड़ा क्षेत्र के बंदरचुंआ में पिक-अप वाहन जे.एच. 01 ई.व्ही. 9436 से गौ-तस्करी करने की सूचना मिलने पर रात्रि में ही बंदरचुंआ में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्टॉपर लगाकर कड़ा नाकाबंदी किया गया था, उक्त नाकाबंदी को देखकर रोड में आ रही पिक-अप वाहन यू-टर्न लेते हुये ग्राम ठाकुरटोली, जुमईकेला की ओर भागने लगे, इसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया, इसी दौरान गीली मिट्टी होने से जुमईकेला से आगे रास्ते में उक्त पिक-अप का पहिया फंस गया, इनके द्वारा पुलिस को आता देख वहां से भागकर फरार हो गये। पुलिस ने उक्त पिक-अप वाहन की तलाशी लेने पर कुल 11 रास गौ-वंश को जप्त किया जो अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधे गये थे, गौ-वंश का तत्काल ईलाज हेतु व्यवस्था किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी दोकड़ा में अपराध क्रमांक 103/24 धारा छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्त पिक-अप वाहन की पतासाजी करने पर उसका मालिक जरमली खान उम्र 50 साल निवासी साईंटांगरटोली का होना पाया गया, मामले में उक्त पिक-अप वाहन के स्वामी को भी सहआरोपी बनाया गया एवं उसे दिनांक 01 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में जरमली खान ने बताया कि मो. ईरशाद खान उसका भतीजा है।
इसी प्रकार सिटी कोतवाली जशपुर को दिनांक 10 मार्च 2022 को बालाछापर के उप सरपंच ने सूचना दिया था कि बालाछापर मेन रोड किनारे मवेशियों से भरा पिक-अप क्रमांक CG 15 AC 0406 रोड में पलट गया है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर देखने पर उक्त पिक-अप में 09 नग गाय को क्रूरतापूर्वक बांधकर झारखंड की ओर तस्करी करना पाया गया, मौके से आरोपीगण फरार हो गये। मामले की जांच में पाया गया कि उक्त पिक-अप के अज्ञात चालक ने 09 मवेशी को क्रुरतापूर्वक पैरों को बांधकर परिवहन करते समय पिक-अप को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटवा दिया है जिससे 01 गाय का मृत्यु हो गई थी। उक्त मामले में भी आरोपी ने घटना में सम्मिलित होना बताया है। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 85/22 धारा 279 भा.द.वि. एवं छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 10 दर्ज है एवं आरोपी के फरार रहने से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
थाना तपकरा को दिनांक 05 फरवरी 2023 को मुखबीर से सूचना मिला था कि फरसाबहार की ओर से एक ट्रक क्रमांक सी.जी.14 एम.क्यू. 2974 तथा वाहन स्वामी इरसाद खान निवासी सांईटांगरटोली थाना लोदाम का अपने सहयोगियों के साथ वाहन के डाला में मवेशियों को ठुंस-ठुंस कर भर कर झारखण्ड की ओर बुचड़खाना ले जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा द्वारा फरसाबहार चौक में नाकाबंदी किया गया, कुछ समय बाद शाम लगभग 05:35 बजे फरसाबहार की ओर से 06 चक्का ट्रक क्रमांक सी.जी. 14 एम.क्यू. 2974 रास्ते में आया, वाहन का चालक पुलिस स्टॉफ तथा पुलिस वाहन को देख कर लगभग 200 मीटर पहले वाहन को रोक कर अंधेरा का लाभ उठाते हुए घना जंगल में भाग गया। पुलिस द्वारा गवाहों के साथ वाहन के पास जाकर देखे ट्रक को त्रिपाल से 30 नग गौ-वंश को ठुंस- ठुंस कर ढ़क कर बांधा गया था। वाहन का तलाशी लेने पर ट्रक के चालक सीट के बगल में बना डिक्की में वाहन का छायाप्रति दस्तावेज रजिस्ट्रेशन, इन्श्योरेंस तथा परमिट मिला है, जिसमें इरसाद खान पिता निरमाली खान निवासी साईंटांगरटोली लोदाम लिखा है। उक्त 30 नग गौ-वंश, ट्रक एवं दस्तावेज को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में भी अपराध क्रमांक 11/23 धारा छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, उक्त मामले में भी स्थाई वारंट जारी किया गया था।
प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, उपनिरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक 390 कृपा सिंधु तिग्गा, आरक्षक 350 हेमंत कुजूर एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा है।
प्रकरण के संबंध में एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – ‘मो. ईरशाद खान पुराना गौ-तस्कर है, इसके विरूद्ध जिले के तीन थानों/चौकियों में गौ-तस्करी का अपराध दर्ज है, इसकी गिरफ्तारी से गौ-तस्करी के सिंडीकेट को निश्चित् ही बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।’
