जेब से गिर गए ₹50,000, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में लौटा दी उम्मीद, रोड पर मिला ₹500 के नोटों का बंडल… बुजुर्ग की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से शीतल वर्मा को मिली राहत.

दिनांक 16 जुलाई 2025 के सायं प्रार्थी आवेदक शीतल कुमार वर्मा निवासी ग्राम खोरसी थाना खरोरा जिला रायपुर, नक्शा आवंटन कार्य हेतु ग्राम लच्छनपुर आया हुआ था तथा उक्त कार्य के लिए अपने पास ₹50,000 रखा था। इसी बीच कार्य के दौरान उसकी जेब में रखा हुआ ₹50,000 कहीं गिरकर गुम हो गया। इतनी बड़ी रकम आवेदक से गुमने के उपरांत वह  बदहवास एवं घबरा गया। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उक्त पैसे को चोरी कर लिए जाने की आशंका पर उसके द्वारा तुरंत चौकी करहीबाजार पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पाटील अपने दल बल के साथ तत्काल घटना-स्थल ग्राम खजुरी पहुंचे।

पुलिस टीम द्वारा आवेदक से सामान्य पूछताछ करते हुए तत्काल उक्त रूपयों की खोजबीन प्रारंभ किया गया। पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ किया गया। इसी बीच पुलिस टीम द्वारा सड़क मार्ग में रूपयों की खोजबीन करते हुए ग्राम खजुरी के पास ही एक वृद्ध व्यक्ति से रुपए गुमने के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसमें उसके द्वारा ₹500 के नोटों का बंडल रोड में पड़ा मिला होना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत उक्त वृद्ध व्यक्ति के हांथों से ही आवेदक को उसके गुमे हुए पूरे पैसे ₹50,000 वापस सुपूर्द किया गया।

Related posts