ऑपरेशन मुस्कान : नाबालिग के साथ फरार आरोपी को पुलिस ने 1,000 किलोमीटर दूर हैदराबाद से दबोचा, नाबालिग को एक साल तक बंधक बनाए रखने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिश्यिल रिमाड पर.

दिनांक 04 जून 2024 को नाबालिग लडकी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान मुस्कान् के तहत तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जाँच, सीडीआर विश्लेषण पर घटना के फरार आरोपी का तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में होना पाये जाने पर तत्काल टीम तेलंगाना रवाना कर पीड़िता को दुर्गमचेरू रंगारेडडी (हैदराबाद) में दिनांक 17 जुलाई 2024 को आरोपी कौशल उर्फ दिल मोहित के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी पीडिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को तखतपुर पुलिस द्वारा ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।

Related posts