वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती.
बिलासपुर डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है, माह जून में ही प्रसव संबंधित 305 इवेंट प्राप्त हुए जिसमें से दो इवेंट में सूचना के आधार पर प्रसूता को अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई.
इवेंट – MBP-18-07.2025/17 थाना कोनी, बिलासपुर.
बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता ने एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचाई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दर्द अधिक बढ़ने पर पुलिस वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। आरक्षक जितेन्द्र यादव और चालक गौकरण साहू की सजगता व संवेदनशीलता ने डायल-112 को एक बार फिर “जीवनदायिनी सेवा” साबित कर दिया। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
थाना कोनी क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड कोनी बिलासपुर की एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए भी डॉयल-112 ऐसे ही फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं होने की सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 कोनी ईगल-1 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया।
डायल-112 के आरक्षक 1363 जीतेन्द्र यादव चालक गौकरण साहू द्वारा वाहन रोककर तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गईl जहाँ परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही सुरक्षित डिलवरी कराई गई। 112 टीम के जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, बाद में बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।
बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील –
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
