आरोपी इनकम दिलाने की बात कहकर कंपनी में रकम जमा करा कर वापस करने के नाम पर करता था परेशान.
रकम वापस करने की बात कहते हुये होटल में बुलाकर पीड़िता के साथ किया छेड़छाड़.
थाना – सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 977/2025, धारा – 75(1)(बी) बीएनएस में प्रकरण दर्ज.
नाम आरोपी – शाहिल गांधी पिता प्रेम गांधी उम्र 37 वर्ष निवासी सुदामा नगर मुखी हॉस्पिटल सोनीपत हरियाणा हा.मु. इंदिरा नगर विनोबा नगर तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.).
बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक महिला कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहिल गांधी, हरियाणा निवासी, ने पहले युवती से निवेश के नाम पर रकम ली और जब उसने रकम लौटाने की मांग की तो होटल में बुलाकर अश्लील हरकतें की। पीड़िता की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।
प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कॉलेज में पढ़ाई करती है, कॉलेज के सेमीनार के दौरान शाहिल गांधी के साथ जान पहचान हुआ था, जो एम.आई. कंपनी में रकम निवेश करने पर लाभ मिलने की बात कहते हुये रकम लगवाया था, लाभ नहीं मिलने पर रकम वापस करने के लिए कहने पर वह पैसा लेने के लिए होटल में बुलाकर ईज्जत लेने के नियत से छेड़छाड़ किया है।
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवचेना में लिया जाकर घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी शाहिल गांधी को दिनांक 17 जुलाई 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
