आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से बलौदाबाजार पुलिस ने योग और फिटनेस पर केंद्रित कार्यक्रम किया आयोजित, फिट पुलिस, सक्षम पुलिस,बलौदाबाजार पुलिस ने जवानों को दिया योग व ध्यान का प्रशिक्षण.

दिनांक 18 जुलाई 2025 को पुलिस कम्युनिटी हॉल पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पुलिस जवानों के लिए इंट्रो टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा पुलिस जवानों से उनकी दैनिक कार्यों, समस्याओं आदि के बारे में सीधे संवाद कर जानकारी ली गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सेवानिवृत प्राचार्य श्री केसरवानी एवं किरण वर्मा द्वारा पुलिस जवानों को योगाभ्यास एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने समस्त पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने दैनिक दिनचर्या में ध्यान एवं योग को आवश्यक रूप से शामिल करें तथा अपने फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही उनके द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस जवानों को अपने शरीर का भी विशेष ध्यान रखते हुए पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान इंट्रो टॉक कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा जिले के थाना/चौकी एवं पुलिस कार्यालय के पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts