पासबुक और एटीएम बेचकर कमाए 2000, लेकिन फंसा 12 लाख की ठगी में! साइबर ठगों की कड़ी में एक और गिरफ्तारी

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध ठगी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर की गई कार्यवाही

म्यूल एकाउंट के जरिये देश के दो अलग अलग राज्यों से सम्बंधित मामलो में रकम लेन देन की घटना की गई थी कारित

पूर्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी प्रतीक कश्यप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

उपरोक्त खाते मे साइबर ठगी की राशि लगभग 70 हजार रुपये से अधिक की रकम प्राप्त किया गया था।

अम्बिकापुर, 20 जुलाई 2025 : भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, इसी क्रम मे म्यूल एकाउंट खाता धारक प्रतीक कश्यप का खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई, पुलिस टीम द्वारा उक्त खाते का बैंक स्टेटमेण्ट प्राप्त किया गया है, बैंक स्टेटमेण्ट का अवलोकन करने पर पाया गया कि कुल 10 शिकायतो मे देश के अलग-अलग राज्य से संबंधित ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि कुल 1212000/- रूपये प्रतीक कंस्ट्रक्शन (प्रतीक कश्यप) पर प्राप्त किया गया है। खाता धारक के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 365/25 धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पूर्व मे मामले के आरोपी प्रतीक कश्यप आत्मज स्व. अशोक कश्यप उम्र 27 वर्ष साकिन मायापुर अंबिकापुर कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, एवं मामले मे अग्रिम जांच की जा रही थी।

मामले मे अग्रिम विवेचना के दौरान म्यूल अकाउंट खाता धारक अल्ताफ हुसैन अंसारी साकिन सदर रोड अम्बिकापुर के विरुद्ध साइबर पुलिस पोर्टल में 70 हजार रकम की ठगी के सम्बन्ध मे ऑनलाईन शिकायत दर्ज किया गया था, मामले मे पुलिस टीम द्वारा खाता घारक को तलब कर पूछताछ किया गया जो खाता धारक अल्ताफ हुसैन, फरीद अंसारी के झांसा में आकर यूकों बैंक में अपना बैंक खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड को फरीद अंसारी कों देना बताया, पुलिस टीम द्वारा खाता धारक के कथन के आधार पर मामले मे शामिल आरोपी फरीद अंसारी को तलब कर पूछताछ करने पर अपना नाम फरीद अंसारी आत्मज स्व. अब्दुल जब्बार अंसारी उम्र 29 वर्ष साकिन मायापुर गुलमोहर गली थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए खाता धारक व्यक्ति अल्ताफ हुसैन अंसारी से पासबुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड को लेकर उसके बदले 2000/- नगद रकम देकर पासबुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड को प्रतीक कश्यप के पास बेचना बताया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, लालदेव पैकरा, जितेश साहू, मनीष सिंह सक्रिय रहे।

Related posts