डूबने से गई दो जानें, जशपुर प्रशासन ने तुरंत बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित परिवारों को मिला 8 लाख का राहत अनुदान

जशपुर, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बछरांव निवासी स्व. मतियस लकड़ा का नाला डेम के पानी में डूबने से 02 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी जुलेता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार फरसाबहार तहसील के ग्राम हाथीबेड़ निवासी स्व. सुबल सिदार का कुंआ के पानी में डुबने से 26 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पत्नी रमीला बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts