मोटर सायकल चोरी गैंग का पर्दाफाश : घर-घर से बाइक उड़ाने वालों की धरपकड़, लाखों की गाड़ियां बरामद, चोरी के जाल में फंसे नाबालिग, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, अंबिकापुर में पाँच विधि से संघर्षरत और एक युवक गिरफ्त में, विधि सम्मत कार्यवाही की गई.

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मो. मेराजुददीन साकिन मोमिनपुरा वार्ड नम्बर 40 अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 10 जुलाई 2025 के शाम को प्रार्थी अपने मोटर सायकल R15 क्रमांक सीजी/15/डीएक्स/2778 को अपने घर के बाहर आंगन में खड़ी कर काम करने चला गया था और काम से आने के बाद खा पीकर सो गया। अगले दिन सुबह काम पर जाने के लिए अपने खडी किए हुए मोटर सायकल के पास जाकर देखा तो इसका मोटर खडी किए हुए स्थान पर नहीं था, जिसका आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। इसके मोटर सायकल R15 कमांक सीजी/15/डीएक्स/2778 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 463/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेहियों का पता तलाश किया जा रहा था, कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को मुखबीर की सूचना पर चोरी हुए मोटर सायकल को विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक द्वारा उपयोग करना पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी हुआ मोटर सायकल बरामद कर विधि से संघर्षरत बालक के निशानदेही पर प्रकरण में शामिल दो अन्य विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालकों को तलब कर पूछताछ किया गया, जो घटना दिनांक को मोटरसायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किए। विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जयप्रकाश सोनवानी साकिन नर्मदापारा अम्बेडकर नगर थाना कमलेश्वरपुर का दिनांक 21 जुलाई 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 19 जुलाई 2025 को प्रार्थी अपने अपने मोटर सायकल टीवीएस अपाचे 160 क्रमांक सीजी/15/ईबी/6433 से अपने भाई रामा सोनवानी के किराये के रूम में खड़ा कर अपने दोस्त पृथ्वी के किराये के रूम के सोने चला गया। सुबह उठकर देखा तो रूम का दरवाजा खुला हुआ था और रूम के अंदर रखा मोटर सायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 411/25 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल निरीक्षण कर मामले में चोरी किया गया मोटर सायकल एवं मामले के संदेहियों का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सूर्यकान्त राजवाड़े आत्मज रुपसाय राजवाड़े उम्र 18 वर्ष साकिन भुनेश्वरपुर चिखलापारा थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर एवं अन्य दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ कर पूछताछ किया, आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा शहर एवं आस पास के क्षेत्रों  से लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा थाना गांधीनगर के शिवधारी कॉलोनी से प्रार्थी का अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/ईबी/6433 एवं थाना मणीपुर जिला अस्पताल से एनएस 160 क्रमांक सीजी/14/एमएस/6652 एवं माह जून में टीवीएस अपाचे क्रमांक क्रमांक सीजी/16/ईआर/6491 एवं थाना दरिमा से यामाहा मोटर सायकल सीजी/15/ई/8861 की चोरी करना स्वीकार किये हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालकों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एवं चोरी किया गया 01 नग मोटरसायकल जप्त किया गया है, 02 नग मोटर सायकल सूरजपुर कोतवाली थाना में जप्त किया गया है, 01 नग मोटर सायकल मामले में जप्त किया जाना शेष है। आरोपी समेत विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष एवं विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts