अंकिरा का तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र! कलेक्टर रोहित व्यास ने गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर ने अंकिरा के तालाब का किया अवलोकन, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा के तालाब और रपटा पूल का निरीक्षण किया। और गांव वालों की समस्याओं की जानकारी ली।

ग्रामवासियों ने तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजकुमार सिंह और फरसाबहार एसडीएम श्री अमित श्रीवास्तव, अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts