थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब पी.डब्ल्यू.डी. चौक स्थित शोभा टेलीकॉम में दिये थे मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी की घटना को अंजाम, लाखों रूपये कीमत के नये/पुराने मोबाईल फोन सहित नगदी रकम की किये थे चोरी.
आरोपी नवीन पिंजानी के पकड़े जाने के बाद 03 आरोपी/अपचारी ट्रेन से हो रहे थे महाराष्ट्र की ओर फरार, जिन्हें नागपुर में पकड़ा गया ट्रेन से, घटना में संलिप्त 02 है विधि के साथ संघर्षरत बालक.
आरोपी शेख इमरोज पूर्व में नकबजनी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध.
चारों के कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम 20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन किया गया है जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 21,20,000/- रूपये.
चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर. 24 जुलाई 2025 : रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब स्थित शोभा टेलीकॉम मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुल 4 आरोपी — जिनमें 2 विधि के साथ संघर्षरत बाल अपचारी सम्मिलित हैं — को गिरफ्तार कर पुलिस ने 87 नग नये/पुराने मोबाइल, ₹20,000 नकद और चोरी में प्रयुक्त दो एक्टिवा वाहन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी शेख इमरोज पहले भी लूट व आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। तीन आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहे थे, जिन्हें नागपुर स्टेशन पर धरदबोचा गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विशाल विरनानी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित पी.डब्ल्यू.डी. चौक पास शोभा टेलीकॉम के नाम से मोबाईल दुकान है, जिसको वह संचालित करता है तथा नये एवं पुराने विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की खरीदी-बिक्री करता है। प्रार्थी दिनांक 22 जुलाई 2025 को रात्रि 10:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन दिनांक 23 जुलाई 2025 के सुबह 06:30 बजे प्रार्थी के पडोसी ने उसे फोन कर बताया कि आपके दुकान का आधा शटर खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखें विभिन्न कंपनियों के नये एवं पुराने मोबाईल फोन एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम, मोबाईल बिल एवं रजिस्टर को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना-स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र करते हुये चोरी के पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सिविल लाईन कटोरा तालाब निवासी नवीन पिंजानी की घटना में संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नवीन पिंजानी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नवीन पिंजानी से कड़ाई एवं गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी शेख इमरोज एवं अन्य दो जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर मोबाईल दुकान में चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख इमरोज व विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालकों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों ट्रेन में बैठ कर महाराष्ट्र की ओर फरार हो रहे है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पूर्व से नागपुर (महाराष्ट्र) में उपस्थित पुलिसकर्मियों से समन्यवय स्थापित कर आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा किया गया तथा नागपुर रेलवे स्टेशन में उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेन में आरोपी/अपचारी की पतासाजी करते हुये तीनों को फरार होने के दौरान ट्रेन में पकड़ा गया तथा तीनों को रायपुर लाया गया।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम 20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमत लगभग 21,20,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
आरोपी शेख इमरोज थाना पंडरी एवं कोतवाली से पूर्व में नकबजनी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार –
01. नवीन पिंजानी पिता अशोक पिंजानी उम्र 27 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 04 कन्या शाला स्कुल के पास सिविल लाईन रायपुर.
02. शेख इमरोज पिता शेख अनवर उम्र 22 साल निवासी अखाड़ा के पास बैजनाथ पारा थाना कोतवाली रायपुर.
03. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक.
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड़ साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सहायक उपनिरीक्षक अतुलेश राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्ठी, प्रधान आरक्षक पुष्पराज परिहार, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक चिंतामणी साहू, महिला प्रधान आरक्षक बसंती मौर्य, आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक दिलीप जांगडे, आरक्षक केशव सिन्हा, आरक्षक राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक बोधेन्द्र मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक विकास क्षत्रिय, आरक्षक अभिषेक सिंह तोमर, आरक्षक अमित वर्मा, आरक्षक टेक सिंह मोहले तथा सिविल लाईन से उपनिरीक्षक पीयूष बघेल, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक दीपक सेन, आरक्षक सुनील चंदेल, आरक्षक कमलेश सिंह राजपूत, आरक्षक दीपक पटेल, थाना गोबरानवापारा से आरक्षक कसान रजा तथा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार से आरक्षक मोह. राजिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
