वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपी द्वारा ही की गई थी जिला अस्पताल एवं दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस की चोरी.
आरोपी द्वारा उपरोक्त एम्बुलेंस को मामले में शामिल फरार आरोपी को किया गया था बिक्री.
आरोपी के कब्जे से 5000/- रुपये नगद घटना में प्रयुक्त हौंडा मोटरसायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं आरोपी के निशानदेही पर एम्बुलेंस का कुछ टुटा फुटा हिस्सा किया गया जप्त.
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश जारी है, फरार आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा.
अंबिकापुर. 26 जुलाई 2025 : सरगुजा जिले में एम्बुलेंस चोरी के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिला अस्पताल अंबिकापुर और दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो एम्बुलेंस चोरी कर फरार आरोपी को बेचने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एम्बुलेंस के टूटे-फूटे हिस्से भी बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप कुमार यादव साकिन चिनहट थाना चिनहट जिला लखनउ उ.प्र., हा.मु. गोधनपुर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2025 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी एम्बुलेंस संचालन के जिला प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 10 जुलाई 2025 को एम्बुलेंस कमांक सीजी 02 6563 का चालक भुनेश्वर कुमार के द्वारा एम्बुलेंस का स्टेरिंग जाम हो जाने के कारण जिला अस्पताल के नक्की पुरिया वार्ड के पास पार्क किया गया था। दिनांक 17 जुलाई 2025 को प्रार्थी द्वारा नक्की पुरिया वार्ड के पास स्थित पार्किंग में जाकर देखने पर उक्त संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस वहां पर नहीं दिखाई दिया, आसपास पता करने पर कहीं पता नहीं चला। जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 205/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर घटना-स्थल निरीक्षण किया गया, पता तलाश के दौरान अस्पताल परिसर का सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर रिकवरी वैन से एम्बुलेंस को निकालते हुए दिखाई दिया है। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी मो. इब्राहिम अंसारी को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम मो. इब्राहिम अंसारी आत्मज मो. इस्माइल अंसारी उम्र 32 वर्ष साकिन मोमिनपुरा हरसागर तालाब के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर जिला अस्पताल अंबिकापुर से एम्बुलेंस चोरी कर मामले में शामिल अन्य आरोपी को बेचना स्वीकार किया गया। आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में खड़ी एम्बुलेंस की भी चोरी कर मामले में शामिल अन्य आरोपी को बेचना बताया है। आरोपी के कब्जे से 5000/- रुपये नगद घटना में प्रयुक्त हौंडा मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं आरोपी के निशांदेही पर एम्बुलेंस का कुछ टूटा-फूटा हिस्सा जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपी के विरुद्ध थाना दरिमा में अपराध कमांक 106/2025 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया है, मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शौकी लाल चौहान, सहायक उपनिरीक्षक धीरज गुप्ता, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक राहुल सिंह सक्रिय रहे है।
