पानी टंकी के नीचे सजा था जुए का अड्डा, खरोरा पुलिस ने छापा मारकर छः जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा, ताश के पत्तों पर लग रही थी किस्मत की बाजी, पुलिस ने काटा खेल, हजारों की नकदी के साथ किया गिरफ्तार.

रायपुर. 27 जुलाई 2025 : रायपुर जिले के थाना खरोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवराडीह में जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ताश के 52 पत्तों और ₹33,570 नगदी के साथ जुआ खेलते हुए पाए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा की टीम द्वारा की गई। आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की जानकारी इस प्रकार है कि दिनांक 26 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम केवराडीह के पानी टंकी के नीचे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रूपये पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर तास पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, इस सूचना की तस्दीक हेतु थाना खरोरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग वाहन में मय विवेचना कीट के रवाना होकर रास्ते में मिले गवाहों को नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराते हुए साथ में लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

घेराबंदी करने पर पर आरोपीगण – 1. लोकनाथ पिता बाबूलाल चेलक उम्र 40 साल साकिन चकवे थाना खरोरा जिला रायपुर, 2. रवि रात्रे पिता लक्की रात्रे उम्र 60 साल साकिन छेरकाडीह थाना पलारी जिला बलौदाबाजार, 3. रोहित मांडले पिता सुकालू राम मांडले उम्र 48 साकिन मजिठा थाना खरोरा जिला रायपुर, 4. शिवकुमार मांडले पिता लखन लाल मांडले उम्र 60 साल साकिन लांजा (परसवानी) थाना खरोरा जिला रायपुर, 5.बप्पी साव पिता कृष्णा साव उम्र 35 साल साकिन भैंसा थाना खरोरा जिला रायपुर, 6.कृष्ण कुमार रात्रे पिता समारू राम रात्रे उम्र 46 साल साकिन केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर को ग्राम केवराडीह पानी टंकी के नीचे के स्थान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिनके संयुक्त कब्जे एवं फड़ एवं पास से जुमला रकम नगदी 33570/- रुपये,  दो नग मोमबत्ती, एक नग सफेद प्लास्टिक चुमड़ी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों का यह कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का घटित करना पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Related posts