पुलिसकर्मी बना सुरक्षा प्रहरी : CCTV से चौकस निगरानी,रायगढ़ में आरक्षक ने दिखाई मिसाल, सुरक्षा के लिए उठाया अनोखा कदम, घर के बाहर लगाए कैमरे, मोहल्लेवासियों को भी किया प्रेरित.

आरक्षक पुरसेठ का निवास चांदनी चौक से बस स्टैंड मार्ग पर स्थित है, जो एक प्रमुख आवागमन क्षेत्र है। विदित हो कि वर्तमान में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में जिलेभर में ‘सुरक्षित सुबह’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक एवं निजी परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अभियान से प्रेरित होकर आरक्षक पुरसेठ ने न केवल अपने घर के सामने और तेलीपारा-धोबीपारा मार्ग को कवर करते हुए अत्याधुनिक कैमरे लगवाए, बल्कि अपने वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासियों को भी अभियान की जानकारी देकर उन्हें कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और कई नागरिकों ने स्वयं भी अपने घरों के बाहर कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

Related posts