भाजपा मण्डल कुनकुरी में आजीवन सहयोग निधि का संग्रह प्रारंभ, वरिष्ठ भाजपाई शिव कुमार बंग ने चेक देकर किया शुभारंभ

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी ने आज शुक्रवार को नगर के मंगल भवन में सुशासन दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सहयोग निधि संग्रह का शुभारंभ किया। वरिष्ठ भाजपाई शिव कुमार बंग के द्वारा प्रभारी कृष्ण कुमार राय को चेक देकर निधि संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुनकुरी मण्डल के प्रभारी भरत सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र, सुनील अग्रवाल, विश्वनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री राय ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन के लिये कार्य करना है। पिछले चुनाव की गलतियों को सुधार कर इस बार के विधानसभा चुनाव में वापस तीनों सीटों पर भाजपा का झण्डा लहराना है। श्री राय ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अब तक किये गये संघर्षो को याद भी दिलाया। सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Related posts