छत्तीसगढ़ के कोटा में मामूली विवाद बना खून-खराबे की वजह : भाई ने भाई को मार डाला, कोटा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

बिलासपुर. 29 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के थाना कोटा अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में मामूली विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई की ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गांव में फैले तनावपूर्ण माहौल को संभाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 28 जुलाई 2025 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुआ कि भाटापारा ग्राम गनियारी में आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी के द्वारा अपने बड़े भाई मंगली राम सूर्यवंशी की शराब के नशे में मामूली वाद-विवाद पर ईंट से सीने में वार कर हत्या कर दिया है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर थाना कोटा में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम किया गया है। प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होते ही आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी को त्वरित गिरफ्तार किया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शराब के नशे में मामूली विवाद पर ईट से सीने को वार कर हत्या करना कबूल किया है। जिस पर आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी पिता स्व. भदऊ राम सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी भाटापारा ग्राम गनियारी थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts