एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Advertisements
Advertisements

10 मार्च 2022 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन

प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 03 अप्रैल 2022 को प्रातः 10ः30 से 12ः30 तक होगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षण संस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराते हुए प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के उद्देष्य से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

राज्य में संचालित एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय में प्रति वर्ष की भांति षिक्षण सत्र 2022-23 में प्रति विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 06वीं में प्रवेष हेतु चयन परीक्षा आयोजित कर प्रावीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेष दिया जाना है। प्रवेष हेतु परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल 2022, दिन-रविवार को प्रातः 10ः30 से 12ः30 तक आयोजित होगा। जिले में वर्तमान में केन्दीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड सी.बी.एस.ई. से सम्बद्ध एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय सन्ना, विकास खण्ड-बगीचा हिन्दी माध्यम, संयुक्त एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय घोलेंग, विकास खण्ड-जषपुर हिन्दी माध्यम, संयुक्त एकललव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय ढुढरूडांड़, विकास खण्ड-कांसाबेल, अंग्रेजी माध्यम, संयुक्त एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकास खण्ड-पत्थलगांव अंग्रेजी माध्यम में संचालिलत है, सन्ना में बालिकाओं के लिए 60 सीट एवं अन्य तीन विद्यालयों में बालकों हेतु 30 एवं बालिकाओं हेतु 30 सीट स्वीकृत है।

उपरोक्त चयन परीक्षा में वे विद्यार्थी जिनकी आयु  01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हो तथा छ.ग. राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी हो तथा कक्षा 05वीं उत्तीर्ण हो आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रवेश हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दिया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 05 प्रतिषत आरक्षण होगा। इसके लिए जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा। एकलव्य विद्यालय में कार्यरत अमले के कर्मचारियों को अधिकतम 02 बच्चों को डे-स्कालर के रूप में विद्यालिय में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जायेगी। एकलव्य विद्यालय में गैर आदिवासी विद्यार्थियों हेतु कक्षा 06वीं में स्वीकृत सीट का 05 प्रतिषत 03 सीट स्थानीय समुदाय के बच्चों के लिए आरक्षित होगा, जो विद्यालय के निर्माण में भूमिदान एवं अन्य विकास कार्य में सहयोग करने वाले परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी, नक्सल हिंसा में पालक, अभिभावक खोने वाले बच्चों को अधिकतम 02 सीटों में प्रवेष दिया जायेगा। जिसकेे चयन का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। छात्र-छात्राएं न मिलने पर सीटो की पूर्ति अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से की जायेगी।

पूर्णतः भरे हुए आवेदन 10 मार्च 2022 तक विकास खण्ड षिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा। निर्धारित समय के पश्चात् आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जषपुर में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  पर देखा जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!