राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को, जशपुर जिले के 05 केन्द्रों पर होगी दो पालियों में परीक्षा, 1910 परीक्षार्थी होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार 13 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 05 केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 1910 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें परीक्षा केन्द्र-0801 शासकीय रामभजन राय एनईएस कॉलेज जषपुरनगर, 0802 शाकीय बालक उचत्तर माध्यमिक विद्यालय जषपुरनगर, 0803 शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय जषपुरनगर, 0804 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जषपुर और 0805 शासकीय मॉडल उचत्तर माध्यमिक विद्यालय जषपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related posts