जनमन योजना ने बदली ज़िंदगी : पैरा की झोपड़ी में रहने वाले बुचूराम को मिला पक्का मकान, पीवीटीजी वर्ग के बुचूराम को मिला नया घर, अब पहचान भी और सुरक्षित जीवन भी.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर मिल रहे हैं। इसी योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरापाठ निवासी श्री बुचूराम को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ मिला है। श्री बुचूराम पहले लकड़ी और पैरा से बनी झोपड़ी में रहते थे, जहां बारिश, धूप और जीव-जन्तुओं से उन्हें कई परेशानियाँ होती थीं। वे मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे खुद से पक्का मकान नहीं बना सकते थे।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास मिला। अब उनके पास सुरक्षित और स्थायी घर है। श्री बुचूराम बताते हैं कि आज उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं भी हैं, जिससे उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

Related posts