किसानों के लिए खुशखबरी: जशपुर में ऋण और खाद-बीज वितरण में जबरदस्त प्रगति, सरकार की नीतियों का दिखा असर

जशपुर : ऋण और खाद-बीज के रूप में किसानों को अब तक 52 करोड़ 04 लाख से अधिक की राशि किया गया है प्रदान

लक्ष्य के विरूद्ध 72 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हुआ है हासिल

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ खरीफ सीजन में किसान निश्चिंत होकर खेती-किसानी कार्य मंे लगे हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के निर्देश पर सहकारी समितियां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद और बीच उपलब्ध कराने के साथ ही अल्पकालिन ऋण भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान प्रति क्विंटल 3100 रूपए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी करने के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का आदि के फसल लगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ दिए जाने जैसे किसान हितैषी निर्णयों ने किसानों में खेती को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।

इस खरीफ वर्ष में अब तक किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण के रूप में लक्ष्य के विरूद्ध 72.28 प्रतिशत की पूर्ति की जा चुकी है। इस खरीफ वर्ष में अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण के लिए 72 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें नगद 43.20 करोड़ रूपए और 28.80 करोड़ रूपए का खाद-बीज दिया जाना था। अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 52 करोड़ 04 लाख 34 हजार रूपए नगद एवं खाद बीज के लिए वितरण किया जा चुका है। जिसमें 32 करोड़ 86 लाख 17 हजार रूपए नगद ऋण एवं खाद-बीज के रूप में 19 करोड़ 18 लाख 17 हजार रूपए वितरण किया जा चुका है।

पिछले वर्ष किसानों को दिए जाने वाले अल्पकालीन ऋण और खाद-बीज के वितरण में लक्ष्य के विरूद्ध 114.81 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया गया था। पिछले वर्ष 60 करोड़ 3 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 69 करोड़ 38 लाख और 52 हजार रूपए नगद एवं खाद-बीज वितरण और फसल बीमा के रूप में प्रदान किया गया था।

Related posts