पूर्व सैनिकों की कानूनी मदद के लिए जशपुर में खुला विशेष लीगल क्लीनिक, नालसा योजना के तहत हुआ शुभारंभ

जशपुर, 08 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर तथा श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर में 08 अगस्त 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कु. श्वेता बघेल द्वारा लीगल सर्विसेस क्लीनिक का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सूबेदार श्री हेमंत कुमार सार्वा, कल्याण संयोजक, भूतपूर्व सूबेदार श्री सूरज यादव, अधीक्षक, भूतपूर्व नायक श्री उत्तम कुमार साहू, सहायक ग्रेड-दो, श्री महादेव यादव, सहायक ग्रेड-तीन, श्री आकाश मंडल, सहायक ग्रेड-तीन, डॉ प्रदीप कुमार यादव, दंत चिकित्सा अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक पोलीक्लीनिक जशपुर, भूतपूर्व नायब सूबेदार श्री के. आर. यादव, नर्सिंग असिस्टेंट भूतपूर्व सैनिक पोलीक्लीनिक जशपुर, श्री प्रशांत कुमार, फार्मासिस्ट, भूतपूर्व सैनिक पोलीक्लीनिक जशपुर, भूतपूर्व नायक श्री एमनुयल तिर्की, श्री नवीन चन्द्र मिंज, भूतपर्व हवलदार श्री वीरेन्द्र कुजुर, भूतपूर्व सूबेदार श्री ब्रीज किशोर खलको, भूतपूर्व हवलदार श्री बेंजामिन मिंज, श्रीमती मनप्यारी कुजूर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के कर्मचारी एवं पैरालीगल वॉलीण्टियर श्री निरंजन एक्का तथा श्री निरंतर कुजूर उपस्थित रहे।

Related posts