राखी के दिन महिला के घर में सेंधमारी, खिड़की तोड़ी, अलमारी लूटी… चकरभाठा में सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 घंटे में चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रकरण की जानकारी इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती दुर्गा कौशिक निवासी चकरभाठा द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09 अगस्त 2025 को अपने दोनों बच्चों के साथ अपने भाई को राखी बांधने ग्राम परसदा गई थी, राखी बांधकर वापस अपने घर चकरभाठा आई तो देखी कि घर की खिड़की टूटी हुई है और अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है, जिसमें 01 नग सोने का लॉकेट, 02 नग सोने के कान का टॉप्स, 10 नग सोने का मोती, नगदी 5000/- रुपए जुमला कीमत 50,000/- को चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले चोर को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया। जिसमें एक व्यक्ति घर में घुसते दिखाई दिया, जिसकी पहचान आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में होने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना स्वीकार की गई। जिसके उपरांत चोरी किए मशरुका को बरामद कराया गया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts