थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में अपराध क्रमांक 329/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध.
नाम आरोपी – संतोष सोनी उर्फ हेमंत सोनी पिता शारदा प्रसाद सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी डबरी पारा कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़.
एक नग बटनदार चाकू किया गया जब्त, आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का.
रायपुर. 11 अगस्त 2025 : रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने वाले 20 वर्षीय बदमाश संतोष सोनी उर्फ हेमंत सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कुशालपुर शासकीय हाई स्कूल के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजों के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुशालपुर शासकीय हाई स्कूल के पास एक लड़का जो सफेद कलर का टी-शर्ट, नीला जींस पहना है, उम्र करीब 20-22 साल, रंग सांवला,जो अपने जींस पेंट के जेब में अवैध रूप से चाकू रख कर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटना-स्थल पर रवाना हुआ। मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना-स्थल पर खड़ा था, पुलिस को देख भागने की कोशिश की, किंतु पुलिस की तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक बटनदार चाकु रखे मिला, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 329/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 11 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
