नशे के खिलाफ नारायणपुर पुलिस की बड़ी मुहिम : युवाओं को नशे से बचाने के लिए नारायणपुर पुलिस की पहल, पूरे जिले में जागरूकता रैलियां और जनसंवाद, गांव-गांव पहुंचाया नशा मुक्ति का संदेश.

ग्राम पंचायत धौड़ाई में सरपंच श्री सोमेश नेताम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री गणेश राम दुग्गा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट वितरित किए गए।

ग्राम कच्चापाल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित की गई जिसमें ग्रामीणों एवं पुलिस स्टाफ ने भाग लेकर नशा से दूर रहने का संकल्प लिया।

थाना सोनपुर –

ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर नशा के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, नक्सलवाद से होने वाली हानि और शिक्षा के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों के साथ नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ चर्चा कर गांव-गांव जाकर लोगों को नशा मुक्ति एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

माध्यमिक विद्यालय कोंगरा में शिक्षकों, छात्रों एवं पुलिस स्टाफ के साथ गांव में रैली निकालकर लोगों को नशा सेवन से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया।

स्कूली बच्चों की सहायता से रैली निकालकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Related posts