छेड़छाड़ का फरार आरोपी प्राचार्य अम्बिकापुर से किया गया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज जशपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोदाम के एक कक्ष में दिनांक 21 दिसम्बर 2020 को विभागीय कार्य कर रही अपनी सहकर्मी आदिवासी महिला लिपिक से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी सेवा निवृत प्राचार्य हिरालाल मौर्य 62 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर को मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा अम्बिकापुर से दबिश देकर हिरासत में लिया गया और थाना जशपुर लाया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध प्रमाण पाये जाने पर शनिवार को राजपत्रित अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्राचार्य के विरूद्ध चौकी लोदाम थाना जशपुर में भादवि की धारा 354 एवं एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1)ब(1), 3(2), (vक) के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। सहकर्मी महिला लिपिक के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी प्राचार्य अन्यत्र कही फरार हो गया था जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार आरोपी के अम्बिकापुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, आरक्षाक इग्नासियुस एक्का, आरक्षक जशवंत मिंज, आरक्षक प्रकाश मिंज का सराहनीय योगदान रहा।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!