पुलिस ने किया पर्दाफाश : सुपेला में घात लगाकर मोबाइल लूटने वाला शातिर अपराधी पुलिस के जाल में फंसा, मोबाइल लूट कर बाइक से फरार होने वाला कुख्यात बदमाश गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

प्रार्थी मो. शरवर दिनांक 13 अगस्त 2025 के शाम 07:15 बजे पेट्रोल लेने घड़ी चौक सुपेला से जा रहा था, तभी परीचित का फोन आने पर फोन निकाल कर बात कर रहा था| घटना-स्थल पर ही पहले से घात लगाकर बैठे हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा अपने मोटर सायकल से आया और उसका मोबाईल लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 13 अगस्त 2025 को आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 954/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

विवेचना के दौरान दिनांक 14 अगस्त 2025 को आरोपी को घेराबंदी कर चन्द्रा-मौर्या टाकिज के पास से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से प्रार्थी का मोबाइल 01 विवो कंपनी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया| आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Related posts