रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आज़ादी दिवस पर स्टंट की साजिश करने वाले 09 बाइकर गिरफ्तार, 07 बाइकें जब्त, पुलिस ने चलाई बड़ी मुहिम, नवा रायपुर की सड़कों पर मौत का खेल खेल रहे नौ बाइकर भेजे गए जेल.

रायपुर. 16 अगस्त 2025 : रायपुर पुलिस ने नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वाले 09 बाइकरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई तब हुई जब इन युवकों द्वारा बनाए गए स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। स्टंट के दौरान हादसे और जनहानि की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 07 बाइकें जब्त कीं और आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया।

कुछ दिनों पूर्व अज्ञात बाईक राईडर्स द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर अपने दोपहिया वाहनों में सवार होकर स्टंट करते हुये विडियो बनाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में वायरल किया जा रहा था, जिससे अज्ञात बाईक राईडर्स द्वारा दोपहिया वाहनों में सवार होकर स्टंट करने से स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी। इसके साथ ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाईक राईडर्स द्वारा आगामी दिनांक 15 अगस्त 2025 को नवा रायपुर की सड़कों में दोपहिया वाहनों में स्टंट करने के उद्देश्य से एक स्थान पर एकत्र होकर स्टंट करने की योजना बनायी गयी है।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विडियो एवं सूचना को गंभीरता से लेते हुये विडियों में दिख रहे बाईक राईडर्स की पतासाजी कर जल्द से जल्द पकड़ कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विडियों में दिख रहे बाईक राईडर्स की पतासाजी करते हुये दोपहिया वाहनों में स्टंट करने वाले बाईक राईडर्स को चिन्हांकित कर कुल नौ बाईक राईडर्स को पकड़ कर उनके कब्जे से स्टंट में उपयोग किये गये कुल सात नग दोपहिया वाहन जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर बाईक राईडर्स को जेल भेजा गया।

01. सागर भारती पिता पन्ना भारती उम्र 22 साल निवासी ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर.

02. शेखर निषाद पिता टीकम निषाद उम्र 24 साल निवासी परसदा थाना अभनपुर जिला रायपुर.

03. दानिश कुरैशी पिता अजीम कुरैशी उम्र 18 साल निवासी बरौंडा बाजार थाना कोतवाली जिला महासमुंद.

04. मुकेश चंद्राकर पिता नरोत्तम चंद्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना ख़मतराई रायपुर.

05. विशाल चंद्रवंशी उर्फ़ विक्की पिता शत्रुहन चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर.

06. एवज देवांगन उर्फ़ एजे पिता रामस्वरूप देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर.

07. तुषार निषाद पिता नरोत्तम निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना उरला रायपुर.

08. रवि बैरागी पिता पर्वत सींग उम्र 24 साल पता अशोक नगर सांईं नाथ चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर.

09. टिकेश्वर साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 23 वर्ष पता डॉ. राजेंद्र नगर थाना उरला रायपुर.

Related posts