जशपुर में सनसनी : 13 वर्षीय बालिका का अपहरण और दुष्कर्म, नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत की कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2025 को चौकी पंडरापाठ, क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 10 अगस्त 2025 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम का आरोपी मनदीप राम,  उम्र 21 वर्ष, उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया था, प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की पतासाजी की जा रही थी।  दिनांक 12 अगस्त 2025 को प्रार्थी की अगस्त बेटी गांव के पास स्थित एक जंगल में अकेली मिली।  पूछताछ पर उसकी नाबालिग बेटी ने बताया कि आरोपी मनदीप राम के द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाकर दो दिनों तक जंगल में रखा गया था, इस दौरान आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से जबरन दुष्कर्म भी किया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर  पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी पंडरापाठ में बीएनएस की धारा 137(2),64(2),65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर ईलाज कराया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनदीप राम उम्र 21 वर्ष को उसके घर से घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मनदीप राम उम्र 21 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related posts