सरगुजा पुलिस का सकारात्मक कदम : पुलिसकर्मियों और परिवारों के लिए हेल्थ टॉक व परामर्श शिविर का आयोजन, अंबिकापुर में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राहुल पाठक करेंगे पुलिस परिवारों का मार्गदर्शन.

अंबिकापुर. 16 अगस्त 2025 : सरगुजा जिले में पुलिस वेलफेयर के अंतर्गत एक निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में यह शिविर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में 17 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगा। इस स्वास्थ्य शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल पाठक उपस्थित होकर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे।

जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पुलिस वेलफेयर से नि:शुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर का सुव्यवस्थित सकारात्मक आयोजन रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 17 अगस्त 2025 (दिन रविवार) को (समय दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) किया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से डॉ. राहुल पाठक न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

Related posts