थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास आरोपियों को हेरोईन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ.
आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) किया गया है जप्त, हेरोईन (चिट्टा) पर लगातार कार्यवाही है जारी.
03 नग मोबाईल फोन, बिक्री रकम सहित एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी किया गया है जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,20,000/- रूपये.
आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर. 17 अगस्त 2025 : नशे के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना तेलीबांधा क्षेत्र के काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास से पुलिस ने 03 आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ, 03 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिक्री रकम जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।
इसी तारतम्य में दिनांक 14.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास 03 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री नरेश पटेल द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को हेरोईन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल एवं नयन भाटिया निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), एक इलेक्ट्रानिक तराजू, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. अर्पित लाल मरकाम पिता दिनेश लाल मरकाम उम्र 31 साल निवासी बूढापारा शीतला भवन मार्ग पी.सी फुट के बगल आशा सदन थाना कोतवाली जिला रायपुर.
02. मनीष राजपाल पिता जयकुमार राजपाल उम्र 24 साल निवासी सेन्ट जोसेफ स्कुल के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर.
03. नयन भाटिया पिता राकेश भाटिया उम्र 19 साल निवासी कटोरा तालाब गली नं0 02 भाटिया बेकरी थाना सिविल लाईन रायपुर.
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक अनुप मिश्रा, प्रधान आरक्षक रविकांत पाण्डेय, आरक्षक अविनाश देवांगन, आरक्षक राहुल सिंह गौतम, आरक्षक पुरूषोत्तम सिन्हा, थाना तेलीबांधा से सहायक उपनिरीक्षक केजू राम ध्रुव, प्रधान आरक्षक अमित सिन्हा एवं आरक्षक अमर चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
