छत्तीसगढ़ नगर सैनिक भर्ती परिणाम 2025 जारी, अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

नगर सैनिक में भर्ती हेतु परिणाम जारी, परिणाम का विभागीय वेबसाईट पर कर सकते हैं अवलोकन

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरूष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी हेतु भर्ती कार्यवाही की गई थी। जिसका परिणाम 08 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। उक्त भर्ती परिणाम विभागीय वेबसाईट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। नगर सैनिक भर्ती परीक्षा परिणाम हेतु अभ्यर्थी वेबसाईट का अवलोकन कर सकते है।

Related posts