जशपुर में दर्दनाक हादसा! महिला की मौत पर परिजनों को 4 लाख मुआवजा, कलेक्टर ने दी स्वीकृति

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम लोढ़ेन, निवासी साक्षी बाई का टॉयलेट के शोकता गड्ढा के पानी में डूबने से 16 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता राजकुमार राम एवं माता रजनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts