पुलिस की त्वरित कार्रवाई : बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की कार्रवाई में आरोपी सलाखों के पीछे पेश किया अदालत में.

प्रकरण की मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनांक 17 अगस्त 2025 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 16 अगस्त 2025 को प्रार्थी की नाबालिग लड़की साप्ताहिक बाजार में सामान लेने गयी थी, जो शाम रात तक वापस नहीं आई थी। अगले दिन सुबह घर वापस आकर बताई कि झेराडीह थाना लुन्ड्रा निवासी दिनेश राम पीड़िता को बहला फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 137(2),65 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम दिनेश राम आत्मज अर्जुन उम्र 22 वर्ष साकिन झेराडीह परसापारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। प्रकरण सदर में पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ),6 जोड़कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts