भिलाई में महिला रक्षा टीम की पहल : स्कूल से गार्डन तक गूंजा ‘नशा मुक्त समाज’ का संदेश, महिला रक्षा टीम का अनोखा अभियान, सेंट जेवियर स्कूल व मैत्री गार्डन में चला जागरूकता कार्यक्रम.

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी गई, नशे के उपयोग से होने वाली समस्या के बारे में एवं नशे से मुक्त होने के विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी दी गई। आम नागरिकों को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया। अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर ना करने एवं इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी पदमनाभपुर श्री राजकुमार लहरे के द्वारा बच्चों को यातायात के नियम तथा नशे से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी नशे से होने वाली समस्याओं के बारे में एवं उसके बचाव के बारे में बताया गया। सहायक उपनिरीक्षक  संगीता मिश्रा के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध पॉक्सो एक्ट तथा आत्मरक्षा के गुरु भी सिखाए गए। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध बनाए गए स्लोगन कविता तथा पेंटिंग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया गया।   

Related posts