आरोपी धनुषधारी यादव,उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गायबुड़ा, चौकी पंडरापाठ, जिला जशपुर (छ.ग)के विरुद्ध चौकी पंडरापाठ में 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन नग गांजा का पौधा को भी किया जप्त, मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा का.
जप्त अवैध गांजे के पौधे का कुल वजन 02 किलो 40 ग्राम है व बाजार में कीमत लगभग 4000/- रुपये है.
जशपुर. 19 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार नशे के कारोबारियों और अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में चौकी पंडरापाठ पुलिस ने ग्राम गायबुड़ा निवासी 40 वर्षीय धनुषधारी यादव को अपनी बाड़ी में गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 नग गांजा के पौधे और सुखाई हुई पत्तियां व डंठल जब्त किए, जिनका कुल वजन 2 किलो 40 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 4000 रुपये है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दिनांक 17 अगस्त 2025 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत, ग्राम गायबुड़ा निवासी आरोपी धनुषधारी यादव उम्र 40 वर्ष, अपने मिर्ची की बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के तीन नग पौधे को उगाया है व उसके पत्ती व डंठल को काटकर, बाड़ी में ही सुखाया है। जिस पर चौकी पंडरापाठ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम गायबुड़ा जाकर, संदेही आरोपी धनुषधारी यादव की मिर्ची बाड़ी की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को बाड़ी में सुखा कर रखे गए गांजे की पत्ती व डंठल तथा तीन नग जमीन में उगा हुआ, गांजे के पौधा का ठूंठ मिला। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी धनुषधारी यादव को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से गांजा की पत्ती, डंठल व तीन नग गांजा का कटा हुआ पौधा(ठूंठ) को बरामद कर जप्त कर लिया गया। जप्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 40 ग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4000/- रुपये है।
पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के लिए आरोपी धनुषधारी यादव के विरूद्ध 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी धनुष धारी यादव ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा ही अपनी बाड़ी में तीन नग गांजे के पौधे को उगाया गया था। आरोपी धनुष धारी यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी, आरक्षक दिनेश्वर भगत, आरक्षक बिलचियूस लकड़ा व महिला आरक्षक लीलावती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा में अपनी बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे की पत्ती, डंठल व पौधे को भी जप्त किया है।
