बिलासपुर में देर रात ढाबा में हमला : शराब के लिए पैसों की मांग पर गाली-गलौज, मारपीट और कांच तोड़ने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दहशत फैलाने वाले बदमाश गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत.

प्रार्थी कुशल माखीजा के द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 17 अगस्त 2025 के रात्रि करीबन 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों के द्वारा वाद विवाद करना एवं पुनः दिनांक 18 अगस्त 2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा ढाबा अन्दर घुसकर अश्लील गाली-गलौच कर जन से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया गया, नहीं देने पर मारपीट कर कांच के दरवाजा को तोड़फोड़ किया गया है।

इस रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों की पातासाजी की गयी। उपरोक्त सभी आरोपियों को उनके निवास स्थानों से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी सम्मिलित था, जिसे पृथक से बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts