गुरुनानक ढाबा में घुस कर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार.
नाम आरोपी – 01. अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मंगला बिलासपुर, 02. छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर, 03. निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर, 04. अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर, 05. विधि से संघर्षरत बालक.
बिलासपुर. 21 अगस्त 2025 : बिलासपुर जिले में चकरभाठा पुलिस ने ढाबे में उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुनानक ढाबा में शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रार्थी कुशल माखीजा के द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 17 अगस्त 2025 के रात्रि करीबन 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों के द्वारा वाद विवाद करना एवं पुनः दिनांक 18 अगस्त 2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा ढाबा अन्दर घुसकर अश्लील गाली-गलौच कर जन से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया गया, नहीं देने पर मारपीट कर कांच के दरवाजा को तोड़फोड़ किया गया है।
इस रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों की पातासाजी की गयी। उपरोक्त सभी आरोपियों को उनके निवास स्थानों से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी सम्मिलित था, जिसे पृथक से बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
