रायगढ़ में सूखा नशा का काला धंधा उजागर : किशोरों को मौत का सौदागर बना रहा था पावला, घर पर बच्चों को बैठाकर सप्लाई कर रहा था खतरनाक नशा, 35 सुलेशन ट्यूब बरामद, जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में सूखा नशा के खिलाफ अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मिली मुखबिर सूचना पर बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी मोह. अलीम उर्फ पावला को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर किशोर बालकों को बैठाकर ओमनी कंपनी के सुलेशन ट्यूब नशे के रूप में उपयोग के लिए उपलब्ध करा रहा है। टीम द्वारा जब उसके मकान की तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक बोरी में रखे दो कार्टन से कुल 35 नग सुलेशन ट्यूब (प्रत्येक 75 एमएल, कीमत लगभग 1750/- रुपये) बरामद हुए। आरोपी ने कबूल किया कि वह राउरकेला (उड़ीसा) से पांच कार्टन सुलेशन लाकर किशोरों को नशा करने के लिए बेचता है। उसके पास से 200/- रुपये नकद रकम भी जप्त की गई।

Related posts