दुर्गा पूजा पर रेलवे का तोहफा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से शालीमार के बीच 5 फेरे में चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा आरक्षित बर्थ और बेहतर सुविधा

बिलासपुर – 22 अगस्त’ 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियो की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं शालीमार के मध्य दुर्गा पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 05 फेरों के लिए किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से दिनांक 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 08866 शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी ।

 इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 08 स्लीपर,  02एसी-3, 01 एसी-2 सहित कुल 18 कोचों की सुविधा रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है, केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।

इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –

08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेनस्टेशन08866 शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन
पहुँचछूटपहुँचछूट
—-17.10इतवारी15.35
190019.10गोंदिया13.1513.25
20.0820.10डोंगरगढ़12.0412.06
20.3520.37राजनांदगाँव11.3611.38
21.4021.45दुर्ग11.1011.15
22.2522.30रायपुर09.2009.25
23.2023.22भाटापारा08.1408.16
00.3500.45बिलासपुर07.2507.35
01.3501.37चांपा05.1705.17
02.3202.34रायगढ़03.5103.53
04.0504.10झारसुगुड़ा02.5803.03
05.4005.50राउरकेला00.5001.00
07.1507.20चक्रधरपुर23.1523.20
08.0008.10टाटानगर22.1522.20
10.4510.55खड़कपुर19.3519.45
13.0013.02सांतरागाछी18.1318.15
14.00शालीमार—-18.00

Related posts