कुनकुरी नगर में जगन्नाथ महाप्रभु का चतुर्थ वार्षिक उत्सव का हुआ शुभारंभ, 3 दिनों तक चलेगा शिव मंदिर प्रांगण में धार्मिक आयोजन

सनातन धर्म समिति कुनकुरी के मार्गदर्शन में जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी कर रही आयोजन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी

नगर के शिव मंदिर परिसर में सनातन धर्म समिति के मार्गदर्शन में जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी के निर्देशन में जगन्नाथ महाप्रभु के चतुर्थ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 14 फरवरी रात्रि में कलश स्थापना कर समान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

समिति के सदस्य श्याम सुंदर बंग ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार 15 फरवरी की प्रात 8ः00 बजे नाम उच्चारण कार्यक्रम के साथ अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया है यह कार्यक्रम कल प्रातः 8ः00 बजे तक चलेगा। रात्रि में अंकुर रोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

बुधवार 16 फरवरी 8ः00 बजे नाम समापन के उपरांत नगर भ्रमण, सूर्यपूजा 10ः00 बजे प्रातः, अग्नि स्थापना दोपहर 1ः00 बजे, गजपति नियुक्ति शाम 4ः15 बजे, पूर्णाहुति संध्या 5ः30 बजे, संध्या आरती 6ः30 बजे, इसके पश्चात महाप्रसाद भोग रात्रि 7ः30 बजे निर्धारित किया गया है। जिसके उपरांत तीन दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा।

Related posts