थाना नेवई में आरोपी एकल कुमार दुबे निवासी एचएससीएल कालोनी स्टेश मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग के विरुद्ध अपराध क्रमांक-257/2025 धारा-103(1) बीएनएस पंजीबद्ध.
दुर्ग. 25 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले के थाना नेवई क्षेत्र से घरेलू विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा में रहने वाले एकल कुमार दुबे ने खाना बनाने की बात को लेकर अपनी पत्नी दीक्षा दुबे का गला दबाकर हत्या कर दी। नेवई थाना पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में गायत्री ठाकुर के मकान में किराये से रहने वाली (मृतिका) दीक्षा दुबे से इसका आरोपी (पति) एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश व्दारा आये दिन घरेलू बात को लेकर वाद विवाद करता चला आ रहा था। दिनांक 23 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:00 बजे भी पुन: खाना बनाने की बात को लेकर वाद-विवाद होने पर दीक्षा दुबे द्वारा इसके पति एकल कुमार दुबे के बाल को पकड लेने पर इसके पति व्दारा गला को जोर से दबा दिया गया, जिससे दीक्षा दुबे की दम घुटने से मृत्यु हो गई।
आरोपी एकल कुमार दुबे का यह कृत्य अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी एकल कुमार दुबे को दिनांक 24 अगस्त 2025 को गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, हमराह सहायक उपनिरीक्षक रामंचद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442, 1052 आरक्षक क्रमांक 983 का सराहनीय योगदान रहा है।
