पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात : बाल पकड़ कर कपड़े फाड़े, धारदार हथियार से हमला, गांव में गाली-गलौज और खून-खराबे की कोशिश, धमधा पुलिस ने गैंग सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2025 को दिन मे थान बाई पति पंचू वर्मा के द्वारा अपने पड़ोसन को बंदर को भगाने की बात पर से वाद-विवाद किया था, जिस पर धान बाई का पति पंचू ने पीडिताओं को देख लूंगा कह कर अपने लडके पप्पु वर्मा को जो कि रायपुर में रहता है को फोन कर ग्राम घोटवानी बुलवाया था। जिस पर पप्पू दो गाडियों में अपने दोस्तों को लेकर ग्राम घोटवानी आया और पीड़िता के घर में घुस कर माँ-बहन की गाली गुफ़्तार किया गया। जान से मारने की नियत तथा महिलाओं को बेइज्जत करने की नियत से बाल पकड़ कर कपड़े फाड़ दिये एंव पीड़िता के बायें हाथ पर धारदार हथियार से वार किया।

Related posts